रवि सिंह। गिरीश तिवारी
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली दुद्धी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात रहे कुंवर सिंह के स्थानांतरण पर रविवार को कोतवाली परिसर रजखड़ में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने की।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने कहा कि यह क्षण खुशी और भावुकता दोनों का है। कुंवर सिंह ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, दक्षता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का परिचय दिया। वे लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते और उनका समाधान कराने का प्रयास करते रहे। पुलिस और जनता के बीच मित्रवत संवाद बनाए रखना उनकी प्रमुख विशेषता रही।

अब उन्हें पिपरी थाना क्षेत्र की रेणुकूट चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। कम समय में ही उन्होंने दुद्धी पुलिस परिवार और स्थानीय नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।समारोह के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। विदाई के समय माहौल भावुक हो गया और नम आंखों से उन्हें नए कार्यक्षेत्र के लिए रवाना किया गया।उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए पलो के अनुभव को साझा किया इस अवसर पर अनिल हवाई (अध्यक्ष, मां भारती जन सेवा ट्रस्ट), उपनिरीक्षक श्याम सिंह यादव, सत्येंद्र सिंह, मिट्ठू राजभर, राम सजीवन, कांस्टेबल खालिद खान, शैलेश कुमार, सर्वेश सिंह, घनश्याम, आनंद, सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
