दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर की वजह से सोमवार रात एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार दुद्धी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे 25 वर्षीय कमलेश गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद निवासी टोला कनकोडवा, ग्राम डुमरडीहा की बाइक रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर रेलवे गेट के हाई स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई।जिसमें हादसे में कमलेश को गंभीर चोटें लगीं।घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर घटनास्थल पर मौजूद लोगों में स्पीड ब्रेकर को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि आए दिन इस ब्रेकर से दुर्घटनाएं हो रही हैं।लोगों ने प्रशासन से ब्रेकर की ऊंचाई कम करने व पथ प्रदर्शक चिन्ह बनाए जाने की तत्काल मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 10, 2026IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, सभी 22 थानों को मिले 100 में 100 अंक
सम्पादकीयMarch 10, 202614 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी
सम्पादकीयMarch 10, 2026टीपर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सम्पादकीयMarch 10, 2026आदिवासी महिला की जमीन कब्जाने के आरोप में पिता पुत्रों पर एफआईआर का आदेश