
दुद्धी ,सोनभद्र:(रवि सिंह)-दुद्धी के क़स्बा स्थित चौकी में शनिवार की शाम एडीशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी होली पर्व व जुम्मे के नमाज को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बाते की गई। एडिशनल एसपी श्री त्रिपाठी ने बारी बारी से दोनों समुदायो के संभ्रांतजनों के साथ बैठक कर दोनों त्योहारो को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया ,वहीं रंगों का त्योहार होली के दिन होली खेलने वाले सभी हिंदू भाई बंधुओ को बताया कि 14 मार्च दिन शुक्रवार होली दोपहर के पौने एक बजे तक ही रंग खेले जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के सभी बंधु जुम्मे का नमाज अता करने अपने मस्जिद व ईदगाह पर जाएंगे।
इस मौके पर कन्हैया लाल अग्रहरि , दिलीप पांडेय ,संदीप गुप्ता , दीपक शाह ,मोनु सिंह ,पीयूष अग्रहरि ,पीयूष कसेरा , मनीष जायसवाल , सेराज खान,कल्लन खाँ ,सैफुल्लाह अंसारी , तबरेज आलम ,शहनवाज खां ,मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
