AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।यह घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिछी गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 12, 2026बैंक मैं सुरक्षा कर्मी की बंदूक से चली गोली, युवक के हाथ में लगी… मचा हड़कंप
सम्पादकीयMarch 12, 2026अवैध गांजे और कार के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
सम्पादकीयMarch 12, 2026साइबर ठगी के 86 पीड़ितों को राहत, पुलिस ने वापस कराए 35.86 लाख रुपये
सम्पादकीयMarch 12, 2026डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, मजदूर और चालक बाल-बाल बचे