रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की गई फोटो और रील को फर्जी कॉपीराइट क्लेम के जरिए रिपोर्ट करवा दिया गया, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने नियमों के तहत वह कंटेंट हटा दिया।बताया जा रहा है कि कंटेंट हटने के बाद एक विदेशी साइबर जालसाज ने उनसे संपर्क कर करीब 800 डॉलर यानी लगभग 67 हजार रुपये की मांग की।जानकारी के अनुसार संबंधित इन्फ्लुएंसर के फेसबुक पर करीब 35 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 21 लाख फॉलोअर्स हैं।

आरोप है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए साइबर ठगों ने फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की।पीड़िता ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हटाए गए कंटेंट को दोबारा बहाल करने की भी अपील की है।फिलहाल मामले को लेकर साइबर सेल से जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
