रात में घरों और दुकानों पर पत्थर फेंकने से दहशत, महिला की करतूत सीसीटीवी में कैद

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ इलाके में देर रात घरों और दुकानों पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है, जिससे मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है

कि पत्थर फेंकने की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला पत्थर फेंकती हुई दिखाई दे रही है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्थरबाजी से परेशान पीड़ित लोगों ने अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *