AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कोयला लदा एक बेकाबू ट्रेलर बाइक सवार 20 वर्षीय युवती से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती बैढ़न से इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद काफी देर तक चले हंगामे के बाद जाम हटवाया गया और यातायात फिर से सुचारु किया गया।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 18, 2026चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरुआत, 72 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
सम्पादकीयMarch 18, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवती की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Breaking_NewsMarch 17, 2026प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा, चढ़ा टावर पर
सम्पादकीयMarch 16, 2026प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि स्थानांतरित