AKD/गिरीश तिवारी
डाला,सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला चौकी स्थित दुर्गा मंदिर के सामने शुक्रवार करीब चार बजे शक्ति नगर से वाराणसी जाते समय रोडवेज बस UP 65 ET 9354 अचानक खराब हो जाने से यात्रियों को काफी देर तक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। व्यस्त मार्ग पर बस के रुक जाने से यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ी।बस के चालक अनुज पांडे ने बताया कि बस का टायर पंचर हो जाने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका, जिसके बाद बस को सुरक्षित किनारे खड़ा कर दिया गया। उस समय बस में कुल 56 यात्री सवार थे।परिचालक सुनील रावत और चालक द्वारा यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें दूसरी सरकारी रोडवेज बसों में ट्रांसफर कराया गया, ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। हालांकि बस खराब होने के कारण कई यात्रियों को वाराणसी से ट्रेन पकड़नी थी, जिससे उन्हें काफी चिंता और असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाने के बाद चालक अनुज पांडे वाहन को ठीक कराने के लिए मैकेनिक की तलाश में जुट गए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
