तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…

Share

गणेश कुमार


सोनभद्र। जिले के तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम इन दिनों तीरंदाजी के रोमांच से सराबोर है… पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की ओर से आयोजित चतुर्थ तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया… सटीक निशाने, बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास से भरपूर खेल ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया… विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में प्रतिभागियों ने कड़ा संघर्ष दिखाया और विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। अगर बात करें सीनियर कंपाउंड राउंड (पुरुष वर्ग) की, तो बागपत के विशेष वेदवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया… वहीं संत कबीर नगर के अनिल कुमार ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया और बागपत के ही रोहित राणा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, जहां संत कबीर नगर की संध्या ने पहला स्थान हासिल किया… मथुरा की भावना सिंह ने दूसरा और कानपुर नगर की अंबिका भट्टाचार्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


सब जूनियर कंपाउंड राउंड (बालक वर्ग) में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया… मथुरा के सोहित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मेरठ के प्रशांत कुमार दूसरे और मुजफ्फरनगर के अभिमन्यु तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में मथुरा की विशिष्ठा ने पहला स्थान प्राप्त किया… ऋतु शर्मा ने दूसरा और वारेन्य राणा ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सब जूनियर इंडियन राउंड (बालिका वर्ग) में बागपत की निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया… सहारनपुर की मानशी दूसरे और बागपत की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं… बालक वर्ग में बाराबंकी के अनुराग यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया… सहारनपुर के शिवम दूसरे और सोनभद्र के विशाल प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे… स्थानीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाईं।
अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई… मथुरा के ओम तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया… वाराणसी के सर्वेश कुमार दूसरे और बागपत के वंश वैदवान तीसरे स्थान पर रहे…
वहीं बालिका वर्ग में मथुरा की कृष्णा ने पहला स्थान प्राप्त किया… सोनभद्र की नंदिनी मौर्य दूसरे और शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं… स्थानीय खिलाड़ियों की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा गया। इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल ने की… कार्यक्रम में घोरावल विधायक अनिल कुमार, संघ के उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे…
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक योगेंद्र राणा, विकास, कपिल, गौतम मौर्य और अभिषेक की अहम भूमिका रही… अंत में सभी विजेताओं को प्रोत्साहन राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *