जमीन अधिग्रहण को लेकर बवाल, किसानों के सवालों से घिरे विधायक बीच सभा से निकले

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जमीन अधिग्रहण की आशंका ने अब खुला विवाद का रूप ले लिया है। करमा ब्लाक के लोहरा गांव में आयोजित महापंचायत उस समय गरमा गई जब घोरावल के विधायक डॉ. अनिल मौर्य किसानों के तीखे सवालों के बीच घिर गए और अंततः सभा छोड़कर निकल गए। इस घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद किसानों में नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई।दरअसल, 24 मार्च से भूमि अधिग्रहण की संभावित सूचना के बाद लोहरा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में किसानों के बीच लगातार बेचैनी बनी हुई है।

इसी को लेकर किसानों ने एकजुट होकर “सोनभद्र किसान संघर्ष समिति” का गठन किया और महापंचायत के जरिए अपनी बात रखने का निर्णय लिया। किसानों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही SDM और DM को लिखित रूप से ज्ञापन देकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।महापंचायत में पहुंचे विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने पूरे मामले को अफवाह बताते हुए कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर स्थिति स्पष्ट कराई जाएगी। लेकिन किसानों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए सवाल उठाया कि यदि यह केवल अफवाह है, तो प्रशासन की ओर से इसका लिखित खंडन क्यों नहीं किया जा रहा।

किसानों के लगातार सवालों से माहौल तनावपूर्ण हो गया।इसी दौरान सवालों की बौछार से असहज हुए विधायक अचानक सभा छोड़कर निकल गए। उनके इस रवैये से किसानों में भारी रोष फैल गया और सभा का माहौल और अधिक गरमा गया। महापंचायत के अंत में किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन की ओर से लिखित रूप में स्थिति साफ नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *