निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार, सदर विधायक ने किया निरीक्षण

Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला, सोनभद्र। रामलीला मैदान डाला बाजार में शनिवार की सुबह मीडिया हाउस संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 लोगों का उपचार कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों को सम्मानित किया।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और डाला खनन क्षेत्र सहित घनी आबादी होने के कारण ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही महंगी दवाएं भी अब मुफ्त दी जा रही हैं।

विशिष्ट अतिथि अल्ट्राटेक के एडमिन हेड पियूष शुक्ला और क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है और आगे भी हर तीन महीने में ऐसे शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. ए. के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में टीकाकरण सहित मलेरिया, शुगर, टीबी, कुष्ठ, डेंगू और आंखों की जांच की गई। दंत, हड्डी, बाल, स्त्री रोग, कुष्ठ और फिजिशियन विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर के दौरान रक्तदान अभियान के तहत लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष हनुमान सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. तान्या आनंद, डॉ. नंदकुमार, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. पीयूष सत्यम, डॉ. प्रखर केसरी, डॉ. रविंद्र प्रसाद, डॉ. ममता मौर्य सहित क्रशर एसोसिएशन सचिव अभिषेक सिंह पिंकू, प्रदुमन राय, चंद्रभान राय, मिथिलेश अग्रहरि, शुभम गोयल, छोटू गोयल, सनोज तिवारी, मुकेश जैन, पं. ओम प्रकाश तिवारी, अखिलेश पांडेय, प्रकाश द्विवेदी, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, जगदीश तिवारी और कृपा शंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सर्वेश पटेल ने किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!