AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।
कोन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहे से सभी नामजद आरोपियों को दबोच लिया। इन आरोपियों पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने का गंभीर आरोप है। इस मामले में पहले ही संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस ने साफ किया है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 13, 2026नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई
सोनभद्र न्यूज़April 13, 2026चोपन में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, एक दर्जन घायल, तीन की हालत गंभीर
Breaking_NewsApril 13, 2026मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश, काम दिलाने के बहाने युवती को 1.20 लाख में बेचा, दो महिलाएं गिरफ्तार
Breaking_NewsApril 13, 2026करमा में आग के कहर से 12 बीघा गेहूं जलकर राख, बिजली विभाग पर किसानों का आरोप
