दुद्धी।सोनभद्र(रवि सिंह)स्थानीय कस्बा में रविवार की देर रात्रि लगभग 9:30 बजे रमाकांत अग्रहरि उम्र 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल अग्रहरि निवासी रामनगर वार्ड नंबर 10 बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर की ओर जा रहे थे ज्योहि मोर्चरी हाउस के पास पहुंचे सड़क किनारे रखे गिट्टी लोहे की सरिया आदि प्रतिदिन लोड करने वाली ट्रैक्टर ट्राली चालक ने विपरीत दिशा में जाकर बाइक चालक युवक को रौंद दिया, जिससे उसके बाइक के परखच्चे उड़ गए साथ ही साथ बाइक चालक युवक के सर पर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई, दुर्घटना कारित कर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई

आसपास के नगर वासियों ने तुरंत घायल युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भेज वाया , जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार कर सर पर गंभीर चोटे आने की वजह से हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वही पुलिस को सूचना होने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर एवं बाइक को सड़क से हटाकर रास्ता बहाल कराते हुए ,दोनों दुर्घटना रहित वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई ।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
