गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड के पास से पुलिस ने दबोचा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कोन।सोनभद्र मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत
  • अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोन पुलिस को सफलता मिली है।
  • पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित
  • तीन अभियुक्तों को रविवार सुबह कोन बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
Share

कोन।सोनभद्र मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को रविवार सुबह कोन बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोन पुलिस ने सुबह 6:05 बजे कोन बस स्टैंड के पास दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी करईल, हरिदास उरांव पुत्र विश्वनाथ निवासी मिटिहिनिया और सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी कुम्हवार के रूप में हुई है। तीनों कोन थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Advertisement

गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोन थाने में मुकदमा संख्या 39/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/5बी/8 में मामला दर्ज है। इसी मामले से संबंधित कार्रवाई के क्रम में मुकदमा संख्या 174/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 3(1) में भी कार्रवाई की गई है। इसी मुकदमे में तीनों वांछित थे।

कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

Advertisement

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, मुख्य आरक्षी रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय, सर्वेश यादव, आशीष सिंह तथा आरक्षी साकेत सोमवंशी शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें