सोनभद्र(AKD,गिरीश तिवारी)-जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्णजयंती चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का प्रतीकात्मक रूप से स्ट्रेचर जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट का निर्माण कराया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे अब तक शुरू नहीं कराया। इतना ही नहीं, डिजिटल एक्सरे मशीन भी लंबे समय से खराब पड़ी है, जिस पर विभाग और मंत्री कोई ध्यान नहीं दे रहे,प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जनता की असली समस्याओं से भटकाकर पीडीए जैसे मुद्दों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बद से बदतर होती जा रही हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
