रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी और दो मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जुगैल थाना अंतर्गत चौरा गांव में खेत ने खुशियों के बजाय मातम का मंजर दिखा दिया। 35 वर्षीय तेज नारायण केवट ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे तभी वह उसकी चपेट में आ गए। ट्रैक्टर चला रहे तेज नारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस मौत से गांव में हड़कंप मच गया। गांववाले घटना स्थल पर जुट गए, तो वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों के सिर से सहारा छिन गया। सूचना मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
