सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला कार्ययोजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह गौतम ने किया।

मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के सुचारू संचालन के लिए संगठन ने ठोस कार्ययोजना बनाई है। उन्होंने बताया कि 2021 के पंचायत चुनावों के बाद जिले में नए नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद के सृजन तथा सीमा विस्तार से कई ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में सम्मिलित हो गई हैं। अब इन ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया जाएगा और राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उदयनाथ मौर्य ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेंगे और इस चुनाव में फिर से कमल खिलाकर विजय सुनिश्चित करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, संतोष शुक्ल, शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, बी.एन. गुप्ता, कैलाश बैसवार, दिलीप पांडे, यादवेंद्र द्विवेदी, रामसुंदर निषाद, कृष्णमूरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, नर सिंह पटेल, सीमा गुप्ता, विमलेश चौबे, शारदा खरवार, दिलीप चौबे, विनय श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, दीपक शाह, संजय केशरी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान