सोनभद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मकान में 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। अचानक घर में मगरमच्छ देखकर परिजनों के होश उड़ गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लाली गांव में किसान बालकिशन बैसवार के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। फौरन पुलिस हेल्पलाइन और वन विभाग को सूचना दी गई। वन दरोगा राजन मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कंट्रोल में किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यह नर मगरमच्छ भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचा था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित मुक्खाफाल के पानी में छोड़ दिया गया। इस दौरान टीम के साथ देवेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश पाल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा और भैरव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
