सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री, प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज नगर पालिका परिषद के रामलीला मैदान के बगल मार्केट की विभिन्न दुकानों पर जाकर सरकार द्वारा जीएसटी घटाएं जाने के फलस्वरूप व्यापारियों को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधान मंत्री जी ने जीएसटी को घटाकर व्यापारियों को व्यापार करने में इजाफा किया है और इसके साथ ही उनके आय में वृद्धि के रास्ते भी खोले हैं, जीएसटी कम होने से कम धनराशि लगाकर लोग अधिक रोजगार कर सकेंगे और अपनी इनकम को वही बढ़ा सकेंगे। इससे आम जनमानस को भी काफी लाभ पहुंचेगा या देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में काफी मजबूती प्रदान करेगा और देश को सशक्त और मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद एवं अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करके कई दुकानों पर जीएसटी के फायदे के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी और कस्टमर से भी संवाद कर उनको प्रोडक्ट खरीदने में होने वाले लाभ के संबंध में भी बताएं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
