सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय पर हुए विरोध प्रदर्शन में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दलितों पर हिंसा लगातार बढ़ रही है। सपा नेताओं का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।सोनभद्र जनपद के पशु चिकित्सालय के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं, जबकि दलितों पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रमोद यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है — महिला अपराध के 66 हज़ार से अधिक मामले सिर्फ यूपी में दर्ज हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कानून व्यवस्था को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है, प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सोनभद्र में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। चोरी, मारपीट और लूट की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह बेखबर है। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खौफ के साये में जी रही है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है और विरोध करने पर उन पर लाठीचार्ज तक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और दलितों के सम्मान की बातें सिर्फ मंचों तक सीमित रह गई हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
