यूपी के श्रावस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूल में पढ़ाई करने गईं तीन नाबालिग बच्चियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई है। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चियां रोज़ की तरह साथ में स्कूल गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। जब परिजन स्कूल पहुंचे तो विद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि तीनों बच्चियां आज स्कूल पहुंची ही नहीं थीं, वहीं परिजन इस दावे को खारिज करते हुए कह रहे हैं कि बच्चियां रोज़ एक साथ स्कूल जाती थीं और कल भी साथ ही निकली थीं। थक-हारकर परिजनों ने थाना गिलौला और थाना सोनवा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लापता हुई बच्चियां थाना सोनवा क्षेत्र के दूबकला और रामपुर त्रिभौंना गांव, तथा थाना गिलौला क्षेत्र के परसौली गांव की रहने वाली हैं। बच्चियां रोज़ की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल निकली थीं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। वहीं, पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही तीनों बच्चियों को बरामद कर लेंगी। क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस टीम और सर्विलांस सेल के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी राहुल भट्ट ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित टीमों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रशासन के बयानों और परिजनों के आरोपों में विरोधाभास के चलते पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है फिलहाल पुलिस टीमें क्षेत्र में लगातार दबिश देकर सुराग तलाशने में जुटी हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
