रिपोर्ट पब्लिक डेस्क
(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र।- जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौतस्कर के पैर में लगी गोली, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल गौतस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की कार्रवाई में 14 गोवंश भी बरामद किए गए हैं। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर गोवंश को बिहार की ओर ले जाने की फिराक में हैं।

इस पर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने मांची, रायपुर और पन्नूगंज थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने गौतस्करों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सलीम पुत्र हनीफ, निवासी कुंवा थाना नोहटा, जिला रोहतास बिहार के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल सलीम को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और 14 गोवंश बरामद किए हैं। वहीं चार अन्य गौतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम, बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
