रिपोर्ट रवि सिंह
क्षेत्र के तमाम नदी तट व सरोवरों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
दुद्धी। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर तीसरे दिन सोमवार की शाम व्रती महिलाओं ने अस्तताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया और परिवार की मंगल की कामना की। व्रतियों विभिन्न सरोवरों में घुटने भर पानी मे उतरकर डूबते सूर्य की परिक्रमा कर अर्घ्य दिया। निसंतानों ने जहां संतान प्राप्त करने की मन्नते मांगी वहीं दूसरी ओर संतान प्राप्त दंपतियों ने अपने संतान सहित परिवार की मंगल कामना की। इसके उपरांत अपने अपने वेदियों पर सूप को रखकर घी के दीप जलाकर छठी मैया की पूजा की। इस दौरान विभिन्न संगठनों के वालेनटियरो सहित पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा था।

तेज बारिश पर आस्था रही भारी ,नही टूटा उत्साह
सोमवार को डाला छठ के पर्व पर दोपहर बाद दुद्धी में तेज बारिश होने लगी ,लेकिन इस बेमौसम बरसात पर आस्था भारी पड़ी। व्रती महिलाएं व उनके परिजन भीगते हुए विभिन्न घाटों को प्रस्थान किये और नियत समय पर अस्तताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।कस्बे के शिवाजी मराठा तालाब सहित खजूरी , जाबर , धनौरा , बीडर , रजखड़ ,डूमरडीहा ,अमवार आदि ग्रामों में भी विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा ,व्रतियों ने अस्तताचलगमी सूर्य को अर्घ्य दे मन्नते मांगी।

सुरक्षा के प्रशासन के जवान जगह जगह तैनात थे। इस आयोजन में जय बजरंग अखाड़ा कमेटी , रामलीला कमेटी सहित अन्य धार्मिक संगठन का विशेष योगदान रहा। नगर पंचायत प्रशासन सहित ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम प्रधानों व विभिन्न संगठनों विभिन्न छठ घाटों पथ प्रकाश सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों की मुकम्मल व्यवस्था कर रखी थी। इसके बाद देर शाम गंगा आरती का भी आयोजन हुआ, जिसके यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं उनकी धर्मपत्नी कुसुम मोहन एवं तथा डॉक्टर मिथिलेश रहे, आस्थावानों ने भी शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।

गंगा आरती में एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव एसडीएम निखिल यादव पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय तहसीलदार अंजनी गुप्ता में तहसीलदार नायब ओपी सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार लेखपाल विनयगुप्ता, आयोजक मंडल पंकज जयसवाल, कन्हैया अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता,रामपाल जौहरी कमल कुमार कानू सुनील जायसवाल सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे,वही सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ जगह-जगह भ्रमणशील रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
