चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराध में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास निवासी रमेश पुत्र गुलाब (उम्र लगभग 37 वर्ष) पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप पंजीकृत थे। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसके चलते उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना चोपन पुलिस ने नोटौलिया मोड़, ग्राम तेलगुड़वा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपराध को स्वीकार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजदिया ।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
