सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की संस्तुति पर सात उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह को चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज से स्थानांतरित कर थाना पिपरी भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अमित सिंह को चौकी प्रभारी राबर्ट्सगंज का दायित्व सौंपा गया है।

चौकी प्रभारी महुली रहे उपनिरीक्षक आशुतोष राय को चौकी प्रभारी उम्भा बनाया गया है, जबकि उम्भा चौकी प्रभारी दुर्जेश राय को अब थाना घोरावल का दायित्व मिला है।इसके अलावा थाना मांची से उपनिरीक्षक रामनिधि को चौकी प्रभारी महुली बनाया गया है। चौकी प्रभारी दुद्धी उपनिरीक्षक जयशंकर राय को चौकी प्रभारी अमवार भेजा गया है और अमवार के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक हरिकेश राम को चौकी प्रभारी दुद्धी का जिम्मा सौंपा गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग में तेजी लाने के लिए किया गया है। सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
