रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी कस्बे के रामनगर स्थित एक सीज अस्पताल में जच्चा -बच्चा की मौत से परिजनों में मातम छा गया और परिजन दहाड़े मार -मारकर रोने लगे।रामनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल संचालक व डॉक्टरों ने मृतक जच्चा-बच्चा के बड़े चालाकी से सरकारी अस्पताल भेजकर फरार हो गए ज़ब मरीज के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने सोनी 22 वर्ष पत्नी नीरज कुशवाहा को देखते ही मृत घोषित कर और अस्पताल के मेमो जारिये दुद्धी पुलिस को सूचना दिया।

मृत्यु की जानकारी मिलते ही सीज अस्पताल पहुंचे परिजन तो हॉस्पिटल पर ताला बंद मिला। बंद अस्पताल के बाहर परिजनो मृतिका का शव वाहन बाहर खड़ा कर जमकर हंगामा किया,पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। उधर अस्पताल संचालक समझौता के लिए दबाव बनाने में जुटा रहा। बताया गया कि एसीएमओ द्वारा सीज के साथ-साथ मुकदमा दर्ज के लिए भी आदेश दिया गया था फिर भी अस्पताल का संचालन हो रहा है यह गलत है। मृतिका के भाई गणेश कुशवाहा ने बताया कि मेरी बहन सोनी देवी पत्नी नीरज कुमार कुशवाहा ग्राम धनहवा टोला बभनी की 2020 में धूमधाम से शादी की गई थी, जो बहन और बहनोई ग्राम मेदनीखाड़ में लगभग 2 वर्षों से हमारे घर पर ही साथ रहते है जो 9 महीने से प्रेगनेंट थी जिसका इलाज दुद्धी के देव अस्पताल में चल रहा था,जहां डिलीवरी के लिए मंगलवार की रात्रि में 11:00 बजे लाया गया, जहां मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा अल्ट्रासाउंड करने के लिए रात में ही भेजा गया जहां रिपोर्ट में बच्चा मृत पाया गया उसके बाद मेरी बहन को प्रसव पीड़ा होने लगी तो डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन कर बच्चों को बाहर निकाला गया

इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए परिजनों को कहा गया मृतिका के परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए तो मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतिका के भाई ने उक्त अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो जरिए सूचना प्राप्त हुई है, एक अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत हुई है जिशके शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चेरी भिजवा दिया गया है, तथा मृतिका के पिता उदय कुशवाहा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर नियमानुसार कार्यवाई करेंगी।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
