AKD/गिरीश तिवारी
फतेहपुर- देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत शहीद स्मारक जैसी पवित्र जगह को एक युवक ने अपनी हरकतों से शर्मसार कर दिया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बावनी इमली स्थित शहीद स्मारक पर हिजाब पहनकर पहुंचा युवक वहां आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि वह महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था और खुद को छिपाने के लिए हिजाब में था।घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रामपुर निवासी फैजान के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की करतूत देखकर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार