सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे जनपद में देव दिवाली की भव्य छटा देखने को मिली। रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा और दुद्धी समेत विभिन्न स्थानों पर दीपों से सजे घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

चोपन के सोनेश्वर घाट पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ ने विधिवत गंगा आरती कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सोन तट के त्रिवेणी संगम घाट पर आयोजित भव्य देव दिवाली कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर आरती में भाग लिया।पूरा घाट हजारों दीपों की रौशनी और झालरों की जगमगाहट से नहाया रहा। आसमान में उड़ते दीपों और जलती आरती की लहरों ने ऐसा दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया मानो धरती पर स्वयं देवता उतर आए हों।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
