दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-समाज सेवा और सामाजिक निष्ठा के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने सोनभद्र के प्रमुख अपर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संघ ने इस अवसर पर उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गौरव व्यक्त किया।संघ द्वारा जारी सम्मान पत्र में कहा गया कि दिनेश अग्रहरि द्वारा समाज सेवा, त्याग और समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना और क्षेत्रीय विकास तथा जनकल्याण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख अतिथियों में शाह आलम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, शरद मालवीय वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व दैनिक जागरण, ओम प्रकाश अग्रहरि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप केसरवानी उत्तर प्रदेश महामंत्री, विपिन कुमार प्रयागराज अध्यक्ष तथा शंकर लाल लखमानी उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष शामिल थे। कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित हुआ, जिसमें अन्य अधिवक्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।सम्मान पत्र मिलने पर राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, विनोद जायसवाल, अरुणोदय जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पांडे सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
