संवाददाता--संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को समय करीब 14.40 बजे थाना चोपन पुलिस व आबकारी टीम सोनभद्र की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड नं0- 09 गुरमा से अभियुक्त आदित्य पाल सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह निवासी वार्ड नं0- 09 गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से उसके हाते के कमरे में से 8 PM GOLD 180 ml पाउच की 100 पेटी, आफिसर्स च्वाईस 180 ml पाउच की 20 पेटी, ग्रीन लेबल व्हिस्की 180 ml पाउच की 15 पेटी व बैगपाइपर व्हिस्की 180 ml पाउच की 15 पेटी कुल 150 पेटी में 1296 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 127/2024 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, रोहित कुमार आबकारी निरीक्षक जनपद सोनभद्र , रविनन्दन कुमार आबकारी निरीक्षक जनपद सोनभद्र,उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन,हे0का0 रोहित गहलौत आबकारी टीम सोनभद्र, हे0का0 अफजल सिद्दकी आबकारी टीम ,हे0का0 विनय कुमार यादव चौकी गुरमा थाना चोपन, रामप्रताप सिंह चौकी गुरमा थाना चोपन, का0 कृष्ण कुमार यादव चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
