सोनभद्र। जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना पन्नूगंज पर आयोजित समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देश दिए गए कि भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कई प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी थानों पर कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से पुलिस से संबंधित 12,राजस्व से संबंधित 88, कुल 10 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु 12 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
