
पब्लिक भारत डेस्क
सोनभद्र। बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड एव जिला अध्यक्ष नदलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा ,नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुझानों में जैसे एडीए को बढ़त मिली भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।

वहीं जिला अध्यक्ष नदलाल ने बताया कि पीएम मोदी का सीतामढ़ी की रैली का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, ‘हमें मां सीता का आशीर्वाद मिल गया है, हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं,आप सब लोग विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए, एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्की है, और इसलिए 14 तारीख के बाद मैं आपको कह रहा हूं कि विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए, जनता का मिजाज बताता है और कांग्रेस वालों की बातें भी बताती है कि वे बिहार हार गए हैं, इसलिए वे कारण तलाशने में लगे हुए हैं।इस मौके पर पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा,सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,संतोष शुक्ला,मनोज सोनकर,अमरेश पटेल, ई रमेश पटेल,सुनील सिंह गुड़िया त्रिपाठी ,जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















