डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की किल्लत और खराब स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जनसुनवाई के दौरान अध्यक्षा ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
