सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-15 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सोनभद्र आगमन कार्यक्रम के मद्देनज़र आज थाना चोपन के रेलवे ग्राउंड में विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

इस दौरान मिर्जापुर परिक्षेत्र के आयुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए।अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, सभा स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखनी होगी।

यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग व डायवर्जन प्लान का पालन अनिवार्य रहेगा। भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। सभी ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहकर अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी ईमानदारी से निभाने को कहा गया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार