(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र :- अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में नव निर्मित आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का पूजन-विधि के साथ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे। फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण किया गया, जो भविष्य में पुलिस प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न गोष्ठियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

कॉन्फ्रेंस हॉल के उद्घाटन के बाद अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत गोष्ठी की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध प्रभावी व निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा को जनपद स्तर पर सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।गोष्ठी के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वयं पुलिस जवानों को भोजन परोसा गया और उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया गया। अधिकारियों ने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे पुलिस बल में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
सम्पादकीयMay 13, 2026देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी,घायलों का जाना हाल
