दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-शुनिवार सुबह करीब 6 बजे रीवा–रांची मार्ग पर कनहर पुल से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार विश्वनाथ यादव (44) की मौके पर ही मौत हो गई। घने कोहरे के बीच अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे की तेज आवाज सुनकर राहगीर दीपक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल–112 टीम ने पहुंचकर आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर,शाहपुर गांव का है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
