टीडीपी पार्टी के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ़्तार कर लिया गया है जिसे लेकर राजनीति गलियारे में चर्चाओ का बाजार गर्म है उनकी गिरफ़्तारी आंध्र प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने कथित स्किल डिवेलपमेंट घोटाले में की है. घोटाले के बारे में बताया जा रहा है कि यह घोटाला नायडू के 2014 से 2019 के बीच मुख्यमंत्री रहते हुए हुआ था. नायडू की गिरफ़्तारी आंध्र प्रदेश में प्रतिशोध की राजनीति के बदलते हुए परिदृश्य को सामने लाई है. इस कार्यवाई के बाद वह की राजनीति में मनो भूचाल आ गया है राजनीति सलाहकारों का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी से पहले न तो राज्यपाल की मंज़ूरी ली गई और न ही उन्हें कोई नोटिस दिया गया.विगत पाँच वर्ष में यह पहली बार नहीं है कि उन्हें निशाना बनाया गया है. 2019 के विधानसभा चुनाव में हुई क़रारी हार के बाद से अब तक उनके ख़िलाफ़ 10 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं उनके बेटे नारा लोकेश के ख़िलाफ़ 16 अन्य मामले दर्ज किए गए हैं. जिसे लेकर पुरे प्रदेश में चर्चाओ का बाजार गर्म है
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर