बभनी। विकास खण्ड बभनी के असनहर गांव में रविवार को सरकारी कूप में चित्तिदार हिरन मृत अवस्था में मिला।सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मृत अवस्था में मिला। वन क्षेत्र के असनहर गांव में राजेन्द्र के खेत में स्थित सरकारी कूप में चित्तिदार हिरन ,चितल का शव मिला। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर किया है कि रात के अंधेरे में चितल कुआं में गिर गया।और तड़प तड़प कर मादा हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है ।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चितल को ले गयी। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि चिंकारा के नाम से जाना जाता है अपने क्षेत्र में पहली बार देखा गया वह भी मृत अवस्था में मिला। फिलहाल मृतक चिंकारा के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
