दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-के मलदेवा गांव में शुक्रवार को एक नीलगाय जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में आ गई। वह किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में तेजी से दौड़ रही थी। इसी दौरान, एक ऊंची दीवार फांदने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गई।कुछ ही मिनटों में घायल नीलगाय को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। धीरे-धीरे यह खबर दुद्धी कस्बे तक भी पहुंची और वहां से भी कई लोग मौके पर पहुंचे। लोग घायल नीलगाय को देखकर चिंतित थे, लेकिन वन विभाग और पशु विभाग की टीमें लंबे समय तक मौके पर नहीं पहुंचीं।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सुबह ही घटना की सूचना दे दी गई थी।

हालांकि, विभागीय कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचे। वन दरोगा शैलेंद्र कुमार विमल ने बताया कि सूचना गांव के ही एक व्यक्ति ने दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया।पशु चिकित्सक ने नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वनकर्मियों की मदद से उसे वाहन में लादकर नर्सरी ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।वन दरोगा ने बताया कि नीलगाय को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसे बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही और विभागीय प्रतिक्रिया में देरी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
