विंढमगंज/सोनभद्र (AKD/RS)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल में रविवार को 14 वर्षीय आशीष कुमार की बंधे में डूबने की दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। शौच के लिए बंधे के किनारे गया आशीष अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। चीख सुनते ही उसका भाई दौड़ा, पर अंधेरा इतना गहरा था कि कुछ दिखाई ही नहीं दिया और क्षण भर में मासूम पानी में समा गया।घटना के बाद परिजन और ग्रामीण रातभर टॉर्च और लालटेन की रोशनी में खोजबीन करते रहे। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन गहराई और अंधेरा किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दे रहा था। उम्मीद थी कि सुबह होते-होते गोताखोर या NDRF टीम पहुंचकर तलाश तेज करेगी, लेकिन सुबह से लेकर दोपहर तक प्रशासन की ओर से कोई बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा। बचाव कार्य के इंतजार में खड़े परिजनों का धैर्य टूट गया और रोते-बिलखते घरवालों का गुस्सा लापरवाही पर फूट पड़ा।गांव केवाल में माहौल तनावपूर्ण तो नहीं, पर बेचैनी और चिंता हर चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। लोग बंधे के शांत पानी को देख-देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर कब खोज शुरू होगी। प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है, कानून-व्यवस्था सामान्य है, पर मासूम आशीष को खोजने की सबसे जरूरी कोशिश अब तक शुरू नहीं हो पाई है। परिजन बस एक ही बात दोहरा रहे हैं ‘हमें हमारा बच्चा मिल जाए।‘
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार