डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-: स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वार्ड नंबर 5 में जाने वाले मार्ग पर बन रही 3 मीटर चौड़ी आरसीसी पुलिया और रिटेनिंग वाल का निर्माण घटिया सामग्री से होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने तुरंत रोक लगा दी। मौके पर जाकर अध्यक्ष ने सीमेंट, बालू और बोल्डर सहित इस्तेमाल हो रही सामग्री का निरीक्षण किया और घटिया गुणवत्ता पाई जाने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब तक जेई का निरीक्षण नहीं होगा, कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड नंबर 5 में 23 लाख रुपए की लागत से सर्वजीत यादव के घर तक सड़क निर्माण का यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी कंक्रीट रिटेनिंग वाल बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नपं अध्यक्ष और लिपिक ऋषि कुमार ने मौके पर जाकर देखा कि ठेकेदार बालू की जगह भस्सी का उपयोग कर रहा था, जिसे तुरंत रोककर मानक के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
