संवाददाता: संजय सिंह
सोनभद्र: चुर्क रोड स्थित अंग्रेजी शराब गोदाम में गुरुवार को लगभग 24 लाख रुपये मूल्य की 389 पेटी एक्सपायरी अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। आठ कंपनियों की 36 प्रकार की महंगी विदेशी शराब को गोदाम से बाहर निकालकर रोलर की मदद से कुचलकर नष्टीकरण की कार्रवाई की गई, जो देर शाम तक चलती रही। इस दौरान हजारों लीटर स्पिरिट मौके पर पूरी तरह नष्ट कर दी गई।

सोनभद्र आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा की गई यह बड़ी कार्रवाई एक्सपायरी शराब को अवैध गतिविधियों में जाने से रोकने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के समय जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज, आबकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सहित आबकारी और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
