सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज के एक होटल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब केनरा बैंक के 33 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद जैदी का शव कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। वाराणसी के दालमंडी निवासी अब्बास बैंक के मंडल कार्यालय में तैनात थे और विभागीय कार्य से सोनभद्र आए हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि आगामी 28 दिसंबर को उनकी शादी होनी थी, लेकिन शहनाइयों के गूंजने से पहले ही मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को दिनभर कमरे से बाहर न निकलने और फोन का जवाब न देने पर जब देर रात पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 210 का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर अब्बास का शव काले रंग के मफलर के सहारे पंखे से झूलता मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर किसी लोन का उल्लेख किया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सुसाइड नोट की बारीकी से जांच की जा रही है। शादी से ठीक पहले उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
