दुद्धी से केक ,दो नमक व एक कचरी का लिया सैम्पल ,रेनुकूट में केक का भरा सैम्पल
अधिकारियों के धमकने से किराना व्यवसायी समेत मिष्ठान दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप।
दुद्धी(रवि सिंह) – जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह ने निर्देश पर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रसाशन की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड 2 सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में दुद्धी क़स्बे में छापेमारी की| यहां एक जनरल स्टोर से केक का नमूना भरा वहीं अन्य प्रतिष्ठान से दो नमक व एक कचरी का नमूना लिया| इसके बाद टीम यहां से रेनुकूट रवाना हुई जहाँ से एक बेकरी स्टोर से केक नमूना भरा गया , शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही | अधिकारियों के धमकने दुद्धी सहित रेनुकूट में धड़ाधड़ शटर गिराकर चलते बने | किराना व्यवसायियों सहित मिष्ठान के विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही| अधिकारियों के मुताबिक लिए गए नमूनों को लैब भेजा जाए फिर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी|फ़ूड इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सोनकर ने बताया कि दुद्धी में दो प्रतिष्ठानों से केक सहित नमक के दो नमूने व कचरी का सैम्पल भरा गया है वही रेनुकूट में एक बेकरी हाउस से केक का सैंपल भरा गया है , उन्होंने बताया रेणुकूट दुद्धी से लगभग 7 सैंपल लिए गए हैं ।जिसकी कार्रवाई जारी है |
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
