दुद्धी।सोनभद्र:(AKD/,गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर, निवासी नगर, झारखंड के रूप में हुई है।दुर्घटना के समय बाइक पर दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार थे, जो टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 17, 2026दुद्धी में नहर बनी गंदगी का अड्डा, दुर्गंध से राहगीर परेशान
सम्पादकीयFebruary 17, 2026ट्यूब से डैम पार करते समय महिला और मासूम बच्ची डूबी, एनडीआरएफ तलाश में जुटी
सम्पादकीयFebruary 16, 2026सोनभद्र में 27 हज यात्रियों का टीकाकरण व प्रशिक्षण सम्पन्न
सम्पादकीयFebruary 16, 2026खड़ी बाइक से उठा धुआं, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा