(रवि सिंह)
दुद्धी/सोनभद्र;-दुद्धी के तहसील प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । नगर प्रचारक वशिष्ठ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर को दिन शनिवार सुबह 10 बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी इसके बाद हिन्दू सम्मेलन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा और 3 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा । यह कार्यक्रम दुद्धी के तहसील प्रांगण में आयोजित की जा रही है। आगे जानकारी साझा करते हुए बताया कि उसके एक दिन पूर्व यानी 19 दिसंबर को शुक्रवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परमपूज्य बालव्यास इंद्रभूषण दास जी महाराज नया घाट अयोध्या और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० वीर अभिमन्यु सिंह संस्थापक नमन मातृभूमि विद्याश्रम कदाल दुद्धी सोनभद्र रहेंगे ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
