दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)–हिंदू सम्मेलन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा भव्य और अनुशासित रूप में संपन्न हुई। प्राचीन शिवाजी तालाब से प्रारंभ हुई इस यात्रा में सकल हिंदू समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

पूर्वाह्न 11 बजे दर्जनों श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिवाजी तालाब से कलशों में पवित्र जल भरकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा मेन रोड, तालाब रोड, तहसील तिराहा, संकट मोचन मंदिर और काली मंदिर होते हुए वार्ड नंबर 1 स्थित महावीर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में जाकर संपन्न हुई।

मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी।यह कलश यात्रा 20 दिसंबर को तहसील प्रांगण में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारी के रूप में आयोजित की गई। नगर प्रचारक वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक सम्मेलन आयोजित होगा और शाम 3 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि परम पूज्य बालव्यास श्री इंद्रभूषण दास जी महाराज (नया घाट, अयोध्या) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह (संस्थापक, नमन मातृभूमि विद्याश्रम, कादल दुद्धी) उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
