रेणुकूट/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है।रवि सिंह ने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मलेशिया और थाईलैंड सहित 10 देशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्हें यह पदक नेपाल सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री द्वारा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि से हिण्डालको परिवार, रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले में खुशी की लहर है। सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने रवि सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदक केवल उनका नहीं, बल्कि रेणुकूट, हिण्डालको कंपनी, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का सम्मान है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: “ऑपरेशन दहन” में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 68 मुकदमों का माल नष्ट
Breaking_NewsApril 5, 2026बिजली के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी, वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर गांव
सोनभद्र न्यूज़April 5, 2026सोनभद्र में भारत का ‘टाइम मशीन’ यहां छुपा 160 करोड़ साल पुराना सच