सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस गंभीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश सरकार से वार्ता करनी चाहिए, ताकि वहां के हिंदुओं को सुरक्षा मिल सके और उन्हें राहत प्रदान हो।वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जहां हिंदुओं की बहुसंख्या है। यदि भारत हिंदुओं की सुरक्षा के लिए आवाज नहीं उठाएगा तो फिर कौन उठाएगा।

उन्होंने मांग की कि भारत सरकार आगे आकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से बात करे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराए।इस कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें सुन्नी गुप्ता, रोहित भारतीय, सुजीत गुप्ता, शिवा बियार, शिवम पुरी, प्रियांशु कुमार, किशन कुमार और विजय गुप्ता शामिल रहे।प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
