सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की स्मृति में तृतीय वीर बाल दिवस का आयोजन गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में गरिमामय वातावरण में किया गया। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए बच्चों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंधक सरदार सुखविंदर सिंह, सहायक जितेंद्र सिंह सहित शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी